{"_id":"5b88260942c7924676417c1b","slug":"121535649289-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरवैली ने हिमालय पब्लिक स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरवैली ने हिमालय पब्लिक स्कूल को हराया
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय स्कूली नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में सोरवैली की टीम ने हिमालय पब्लिक स्कूल की टीम को टाईब्रेकर में 5-3 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। अंडर-15 मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया।
सोरवैली के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ हमले किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का निर्णय टाईब्रेकर से निकाला गया। जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने बताया कि प्रतियोगिता से अंडर-15 टीम का चयन किया जाएगा, जो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 31 अगस्त को होंगे।
प्रतियोगिता संचालन में अर्जुन कुमार, भूपेंद्र चौहान, जीवन सिंह खोलिया, दिनेश ओझा, मोहित बिष्ट, गौरव पंत, नितिन उप्रेती, इंद्रजीत सिंह सामंत आदि सहयोग कर रहे हैं।