फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
पिथौरागढ़। एडीएम आरडी पालीवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बारिश और भूस्खलन से बंद पड़ी सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अतिवृष्टि को देखते हुए अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी बारिश से जो भी सड़क बंद हो रही हैं, उन्हें प्राथमिकता से खोला जाए। उन्होंने विद्युत, संचार आदि बाधित होने पर व्यवस्था को सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नदी क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा की दृष्टि से तटबंधों का निर्माण कराने, भू-कटाव रोकने के लिए तटबंधों का निर्माण करने को प्रस्ताव बनाने, आपदा से ध्वस्त पेयजल लाइनों को तुरंत सुचारु करने, दुर्घटना होने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन


कहा कि आपदा प्रबंधन, आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे। एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ के अधिकारी किसी भी सड़क के बाधित होने पर उसे खुलवाने की कार्यवाही करेंगे। एडीएम ने राजस्व उप निरीक्षकों, ग्राम विकास, पंचायत अधिकारियों, थाना और चौकियों को आपदा संबंधी उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed