{"_id":"5b3d1ad84f1c1b97468b49f0","slug":"121530731224-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम शुरु होने के बाद ही आंदोलन होगा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम शुरु होने के बाद ही आंदोलन होगा स्थगित
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग को लेकर 33वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। क्षेत्र के लोगों ने सड़क का काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। बुधवार को भामा निवासी तुला सिंह (67), ठाकुर सिंह (70), डिगर सिंह (45) क्रमिक अनशन में बैठे हैं।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल भंडारी का कहना है कि सड़क वन भूमि से मुक्त हो गई है, विभाग को सड़क का काम प्रारंभ करने में कहां पर दिक्कत आ रही है। विभाग सड़क का काम प्रारंभ करे, उसी दिन आंदोलन स्थगित कर दिया जाएगा। संघर्ष समिति के संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी, हरगोविंद महरा, उपाध्यक्ष पूरन सिंह महरा ने सड़क वन मुक्त होने को आंदोलन की जीत बताया। आंदोलन के समर्थन में भामा के पूर्व प्रधान पूरन सिंह, कैलाश भंडारी, उमेद सिंह, पूरन सिंह, भगवान सिंह, बृजेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने धरना दिया।