फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीडीहाट पालिका ने अन्य निकायों को दिखाई रोशनी

डीडीहाट पालिका ने अन्य निकायों को दिखाई रोशनी

Sat, 14 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट पालिका ने अन्य निकायों को दिखाई रोशनी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट पालिका स्वच्छता के मामले में मिसाल बनने जा रही है। गठन के साथ ही डीडीहाट पालिका ने सबसे पहला बीड़ा नगर की सफाई का उठाया और आज इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। इन दस महीनों में नगर में सफाई के लिए जागरूकता बढ़ी है और गंदगी से परेशान लोगों को राहत भी मिली है। अब यहां रोज सुबह चार बजे से आठ बजे तक पहले चरण में और अपरान्ह दो बजे से छह बजे तक दूसरे चरण में सफाई की जाती है।
विज्ञापन


नगर पंचायत डीडीहाट का तीन जनवरी 2017 को नगरपालिका के रूप में उच्चीकरण हुआ। पालिका का गठन होने पर यहां के लोगों में बहुत ज्यादा खुशी थी, नगरपालिका के युवा अध्यक्ष कवींद्र शाही ने लोगों की इस अपेक्षा का पूरा करने के लिए सबसे पहला बीड़ा नगर की सफाई का उठाया। नगर की सुबह और अपरान्ह में सफाई की जाती है। साथ ही हर दुकान के आगे कूड़ेदान रखा गया है। इस कूड़े को नगरपालिका के सफाई कर्मचारी सुबह और शाम उठाकर पिकप वाहन में भरते हैं फिर बड़े ट्रक में लादकर यह कूड़ा नगर से 15 किलोमीटर दूर बनाए गए डंपिंग स्थान पर डाला जाता है। डंपिंग वाले स्थान पर भी यह सावधानी बरती गई है कि कूड़ा इधर-उधर न फैले।
विज्ञापन


नगर से कूड़ा उठाने वाले वाहन में स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देने वाले गीत भी बजाए जाते हैं। पालिकाध्यक्ष दावे के साथ कहते हैं कि डीडीहाट कुमाऊं के सभी नगरों में सबसे साफ नगर है और इस व्यवस्था को निरंतर बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर की जनता के सहयोग से ही वह डीडीहाट को साफ नगर बनाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान की झलक मिलने लगी
डीडीहाट नगर निवासी दीपेश जंगपांगी का कहना है कि यह नगर असल मायने में स्वच्छ भारत अभियान की अवधारणा को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि पालिका की पहल का संदेश आम जनता के बीच भी जा रहा है। लोग सफाई के प्रति सजग हैं।

इस बार नगर की नालियां बंद नहीं हुई
समाजसेवी प्रकाश बोरा का कहना है कि नालियों में कचरा न जाने से इस बार मानसून सीजन में नालियां बंद नहीं हुई। सड़कों के साथ-साथ नालियों की भी लगातार सफाई होने से लोगों में भी जागरूकता आई है। लोग नाली में कूड़ा नहीं डालते।


नई व्यवस्था से काम करने में आसानी
नगरपालिका के सफाई कर्मचारी मिलन और समरपाल का कहना है कि पालिका की ओर से लागू की गई नई व्यवस्था से काम करने में आसानी हो रही है। अब बिखरा हुआ कूड़ा नहीं मिलता। दो-दो बार कूड़ा उठाने से ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। वह कहते हैं कि यह व्यवस्था बेहतरीन है। इसका सभी को फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed