फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गांधी जयंती के दिन सभी ग्राम पंचायतों में होगी खुली बैठक

गांधी जयंती के दिन सभी ग्राम पंचायतों में होगी खुली बैठक

Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती के दिन सभी ग्राम पंचायतों में होगी खुली बैठक
पिथौरागढ़। एक से 15 अक्तूबर तक जिले के सभी 690 ग्राम पंचायतों में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। गांधी जयंती के दिन सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि शासन के निर्देशों के तहत पखवाड़े को एक उत्सव के रूप में मनाया जाना है। सभी विभागों को ग्राम स्तर तक प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों की सूचना शासन को भेजी जानी है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि पखवाड़े के तहत एक अक्तूबर को स्वच्छता श्रमदान दिवस के तहत ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन प्रभातफेरी निकालने के साथ ही गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। उस दिन ग्राम पंचायतों में होने वाली खुली बैठकों में वित्तीय वर्ष 2018-19 की जिला योजना के प्रस्तावों को अनुमोदित कराया जाएगा। 5 अक्तूबर को स्वास्थ्य, पोषण दिवस मनाया जाएगा। बच्चों, महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पखवाड़े में पानी के स्रोतों, टंकियों की सफाई, पेंशन प्रकरणों का निराकरण, यूथ रजिस्टर में कौशल विकास की मांग का अंकन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता होगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, बेड़ीनाग की क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी, गंगोलीहाट की प्रमुख गंगा बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed