{"_id":"59a5a5b24f1c1bf5278b4688","slug":"121504028082-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी की सड़क खोलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी की सड़क खोलने का काम शुरू
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तवाघाट से दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क को खोलने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। अमर उजाला में सड़क बंद होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी की खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मलबा हटाने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगा दी हैं। उम्मीद की जा रही है कि तीन-चार दिन में सड़क पर यातायात बहाल हो जाएगा।
तवाघाट से दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क 15 दिनों से बंद है। इस कारण दुग्तू, सोबला, कंज्योति, छिरकिला, खेत गांवों को जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कुछ स्थानों पर बुरी तरह टूट गई है और कम से कम आठ स्थानों पर मलबा पटा है। दारमा घाटी के लोग जरूरी सामान के लिए धारचूला तहसील मुख्यालय आते हैं। इनके नजदीक में कोई बाजार नहीं है। इस कारण लोगों को दस से 30 किलोमीटर तक का पैदल सफर करना पड़ रहा है। पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने सड़क बंद होने का मामला एसडीएम आरके पांडे के सामने रखा था।
इधर, दो दिनों से बारिश की रफ्तार कम होने से सड़क से मलबा हटाने का काम तेज होने लगा है। तवाघाट से यह सड़क दुग्तू तक बनी है। इसे पंचाचूली बेस कैंप तक पहुंचाने का प्रस्ताव है। यदि सड़क पंचाचूली बेस कैंप तक पहुंच जाए तो ट्रैकिंग पर जाने वालों को आसानी हो जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सड़क से मलबा हटाने का काम तेज हो गया है। जल्दी ही सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा।