{"_id":"59a5a3ac4f1c1be6278b4660","slug":"121504027564-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडाक में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडाक में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चंडाक से पिथौरागढ़ आ रही एक ऑल्टो कार मंगलवार अपरान्ह करीब तीन बजे मैग्नेसाइट फैक्ट्री के पास असंतुलित होकर 200 फुट खाई में गिर गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि नैनीताल जिले के क्वारब निवासी एवं वर्तमान में रानीखेत में पुलिस में तैनात वीरेंद्र सिंह (31) और उनका दोस्त अल्मोड़ा जिले के खत्याड़ी गांव निवासी बालम सिंह (38) चंडाक स्थित पावर ग्रिड में किसी काम के सिलसिले में आए थे। बालम सिंह अल्मोड़ा में पर्यावरण इकाई में कार्यरत है। अपरान्ह में यह लोग अपनी आल्टो कार (यूए 01-0852) से पिथौरागढ़ को आ रहे थे, तभी चंडाक से करीब 500 मीटर आगे एक मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने किसी तरह खाई से बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने मौका मुआयना किया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना का कारण कार के ब्रेक फेल होना हो सकता है।