{"_id":"598ded694f1c1b47768b4788","slug":"121502473577-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलाती में गड़तोली नाले का पुल टूटा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलाती में गड़तोली नाले का पुल टूटा, लोग परेशान
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। गलाती के गड़तोली नाले पर बना पैदल पुल टूट गया है। इसी पुल से स्कूली बच्चे और अध्यापक आवाजाही करते थे। अब सभी के सामने भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। इस पुल के रास्ते ही कई बच्चे गलाती स्कूल में पढ़ने आते हैं। पुल का एक हिस्सा टूटने के कारण उसमें लोगों ने लकड़ी के लट्ठे डाल दिए हैं और पुल पर आने के लिए दूसरे लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है। यदि थोड़ी असावधानी हो जाए तो नदी में गिरने का खतरा है।
ग्राम प्रधान गीता देवी ने तहसील प्रशासन को इस मामले की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी पुल की मरम्मत नहीं की गई तो उसे पार करते समय बड़ा हादसा हो सकता है। तहसीलदार आईबी मल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को पुल की मरम्मत करने के आदेश दे दिए गए हैं।