फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विधायक के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाजपा का पुतला फूंका

विधायक के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाजपा का पुतला फूंका

Fri, 11 Aug 2017 11:12 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ टिप्पणी के विरोध में भाजपा का पुतला फूंका
मुनस्यारी/धारचूला (पिथौरागढ़)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला में भाजपा का पुतला फूंका। उन्होंने सोशल मीडिया में धारचूला के विधायक हरीश धामी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने का विरोध किया।
विज्ञापन


मुनस्यारी के शास्त्री चौक पर विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच भाजपा का पुतला जलाया। कहा कि भाजपाई बरम के आपदा प्रभावितों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचे। विधायक घटना के बाद रात को ही बरम पहुंच गए। भाजपा के लोग आपदा को लेकर सोशल मीडिया में विधायक पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। कहा कि बरम की घटना के तीसरे दिन भी सरकार और भाजपा का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है। पुतला फूंकने वालों में दान सिंह बगड़ी, योगेश भाकुनी, योगेश फर्स्वाण, नवीन पंत, नवीन वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजू पांगती आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, बंगापानी में कांग्रेस नेता उमेश धामी के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच भाजपा का पुतला फूंका। कहा कि 9 अगस्त की रात में बरम में बादल फटा। विधायक ने रात को ही बरम पहुंचकर आपदा प्रभावितों की मदद की। भाजपा का कोई कार्यकर्ता बरम नहीं पहुंचा, जो निंदनीय है। इस दौरान देवेंद्र महर, पुष्कर धामी, रोबिन सिंह, विजय सिंह धामी, बहादुर कोरंगा, नरेंद्र महर आदि मौजूद थे। वहीं, धारचूला में कैलाश रावत आदि ने भाजपा का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed