{"_id":"5970e4a34f1c1bed708b4796","slug":"121500570787-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट के नौ पब्लिक स्कूलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट के नौ पब्लिक स्कूलों को नोटिस जारी
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक संसाधन केंद्र डीडीहाट के अंतर्गत आने वाले नौ पब्लिक स्कूलों को मानक पर खरा न उतरने के कारण खंड शिक्षा कार्यालय ने नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस मिलने से पब्लिक स्कूलों के प्रबंधकों में खलबली मची है।
खंड शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने बताया कि डीडीहाट ब्लॉक संसाधन केंद्र के अंतर्गत आने वाले पब्लिक स्कूलों में एसडीएम के निर्देश पर भौतिक सत्यापन और उनकी मान्यता की पत्रावली की जांच की गई। इसमें डीडीहाट, थल और जौरासी क्षेत्र के नौ पब्लिक स्कूलों की मान्यता में खामी पाई गई है। इन सभी स्कूलों को जितनी कक्षा की मान्यता शिक्षा विभाग ने दी है यह विद्यालय उससे ज्यादा की कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं।
ऐसे सभी पब्लिक स्कूलों को तीन दिन के भीतर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जवाब देने को कहा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी पब्लिक स्कूलों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करना जरूरी है। इस कानून का पालन न करने वाले पब्लिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।