फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   धौलाकोट और जमतड़ी में बिजली गिरने से मची तबाही

धौलाकोट और जमतड़ी में बिजली गिरने से मची तबाही

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
धौलाकोट और जमतड़ी में बिजली गिरने से मची तबाही
अस्कोट (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से यहां धौलाकोट, जमतड़ी, गुरमा गांव में भारी तबाही मची है। दो मकान ध्वस्त हो गए। अधिकतर मकानों में दरारें आ गईं। सभी घरों की बिजली की लाइन जल गई। मीटर उखड़ गए। बिजली गिरते समय हुई तेज आवाज से चार महिलाएं बेहोश हो गईं। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद लोग पूरी रात नहीं सो पाए। पूरे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि रविवार को शाम के समय मौसम का मिजाज बिगड़ गया। कुछ देर बार तेज बिजली कड़कने लगी। करीब एक घंटे तक चले इस मंजर के दौरान धौलाकोट निवासी महेंद्र पाल, जमतड़ी निवासी पुष्पा देवी का मकान ध्वस्त हो गया। धौलाकोट गांव में देवेंद्र पाल, जगत सिंह मनोला, मनोज सिंह, डिगर सिंह, उम्मेद सिंह, रमेश पाल, जगदीश पाल के मकानों में दरारें आ गई। जमतड़ी में कमान सिंह, पार्वती देवी के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। गुरमा गांव में आन सिंह, धाना देवी के मकानों में दरारें आ गई। गांव में हर मकान को नुकसान हुआ है। ऐसे मकानों की संख्या 20 से ज्यादा है। गुरमा गांव में धाना देवी, दीपिका रावत, धौलाकोट गांव में सरस्वती पाल, भावना देवी बिजली की तेज आवाज के कारण बेहोश हो गई। सरस्वती पाल के एक पांव में दर्द शुरू हो गया। ग्राम प्रधान गोविंद भंडारी ने इस मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। पूरे इलाके में संचार सेवाएं ठप हैं। पैदल रास्तों में भी दरार आ गई है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने तहसीलदार, ऊर्जा निगम के अधिकारियों को गांव जाकर नुकसान का आकलन करने को कहा है। लोग दहशत में हैं। पहली बार प्रकृति का ऐसा प्रकोप देखकर लोग सहमे हैं। लोगों का कहना है कि मानसून सीजन में आमतौर पर बिजली गिरने की घटनाएं नहीं होती लेकिन इस बार तबाही मच गई। लोगों ने बताया कि बिजली गिरने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। लोगों को आंखों में जलन की शिकायत होने लगी है। राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को गांव का दौरा किया।
विज्ञापन

धौलाकोट, जमतड़ी में बिजली गिरी, तबाही
कई मकानों में दरारें, बिजली की लाइन फुंकी
तेज आवाज से चार महिलाएं बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed