फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दस व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट रवाना

दस व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट रवाना

Sun, 18 Jun 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
दस व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट रवाना
दस व्यापारी तिब्बत की मंडी तकलाकोट रवाना
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। तिब्बत की व्यापारिक मंडी तकलाकोट के लिए रविवार को भारत-तिब्बत व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली के नेतृत्व में दस व्यापारी रवाना हो गए हैं। व्यापारी 20 जून को तकलाकोट पहुंच जाएंगे और व्यापार शुरू कर देंगे। यह लोग रविवार सुबह गुंजी में कस्टम संबंधी सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद रवाना हुए। रविवार को व्यापारी नाभीढांग रुककर 19 जून को लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश करेंगे।

रवाना होने से पहले गुंजी से फोन पर रौंकली ने बताया कि व्यापारी इस समय थोड़ी मात्रा में सामान लेकर गए हैं। इसमें रेडीमेड कपड़े, स्टील और एल्युमीनियम के बर्तन, सोन पपड़ी, कॉफी, सुरती, अच्छी श्रेणी की टॉफी आदि सामान शामिल है। अभी कोई व्यापारी गुड़ और मिश्री लेकर नहीं गया है, लेकिन व्यापारियों ने तकलाकोट ले जाने के लिए गुड़ और मिश्री के पैकेट तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन


तिब्बत की मंडी रवाना होने वाले व्यापारियों में रौंकली की बहू सुमित्रा देवी, विशन सिंह गर्ब्याल, चकर सिंह गर्ब्याल समेत कुल दस लोग हैं। तिब्बत की मंडी के लिए व्यापारी समूह में जाते हैं, ताकि वहां पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो। तिब्बत की मंडी में सीमांत के व्यापारियों को अस्थायी तौर पर दुकानों का आवंटन हो जाता है। व्यापारी अक्तूबर के अंत तक वहां पर व्यापार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीएस कुटियाल ने बताया कि पिछले वर्षों तक व्यापारी जुलाई के मध्य तक ही तिब्बत की मंडी को रवाना होते थे, लेकिन इस बार प्रशासन ने समय पर परमिट जारी कर दिए हैं और व्यापारियों का पहला दल रवाना हो गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही व्यापारियों का दूसरा दल भी तकलाकोट को रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed