{"_id":"5946b9c24f1c1b89778b45d0","slug":"121497807298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की लड़ाई लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की लड़ाई लड़ेंगे
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की लड़ाई लड़ेंगे
पिथौरागढ़। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों के साथ ही राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले राज्य कर्मचारियों के चिन्हीकरण की लड़ाई लड़ने का एलान किया है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष जेपी पांडेय की अध्यक्षता में उल्का देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों का चिन्हीकरण न होने को दुर्भाग्यजनक बताया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि समिति चिन्हीकरण, पेंशन, आरक्षण को लेकर सरकार पर दबाव बनाएगी। मुख्य अतिथि उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा अब राज्य आंदोलनकारियों और राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
बैठक का संचालन करते हुए समिति के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि चिन्हीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू कराने, राज्य आंदोलन में सक्रिय राज्य कर्मचारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने, नियमितीकरण में वरीयता का लाभ देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राज्य आंदोलनकारी घोषित करने, एक समान पेंशन देने के लिए संघर्ष किया जाएगा। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए चंद्रशेखर पुनेड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष जिला ट्रेड यूनियन के महासचिव उमेद सिंह बिष्ट बनाया गया। उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी को समिति का संरक्षक बनाया गया।