{"_id":"5c7d628abdec221470579187","slug":"11551721098-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदास की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौदास की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। युवक मंगल दल बूंदी की ओर से धारचूला के मिनी स्टेडियम में आयोजित स्व.जीतेंद्र सिंह बुदियाल सेवन ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चौदास की टीम विजयी रही।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चौदास और गर्ब्यांग ‘ए’ के बीच खेला गया। गर्ब्यांग ने टास जीतकर पहले खेलते हुए 77 रनों का लक्ष्य चौदास टीम के सामने रखा। चौदास की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। बूंदी के पूर्व प्रधान रतन सिंह रायपा और विशिष्ट अतिथि रं कल्याण संस्था धारचूला के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ 25 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संचालन कर रहे हेमंत बुदियाल ने बताया कि स्व. जीतेंद्र सिंह बुदियाल की स्मृति में विगत तीन सालों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
देवेश रायपा और मोहित रायपा ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संचालन में बीरू रायपा, जयराज रायपा, मुकेश रायपा,मंगल बुदियाल, लालू बुदियाल, धीरू बुदियाल ने सहयोग किया। समापन अवसर पर रं कल्याण संस्था पिथौरागढ़ अध्यक्ष गजेंद्र बुदियाल, अनीता रायपा, लक्ष्मी रायपा, सोनती देवी, यशो देवी, पुष्पा कुटियाल, खड़क सिंह बुदियाल, राजेंद्र रायपा, सरपंच सुरेश रायपा, भीम रायपा और हनुमान रायपा सहित कई लोग मौजूद थे।