{"_id":"5c1685fdbdec2256dd0f5dc2","slug":"11544979965-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौड़ा वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौड़ा वार्ड की समस्याओं का समाधान होगा
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने नए वार्ड धनौड़ा का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड में पथ प्रकाश व्यवस्था, रास्ते का निर्माण, कूड़ा निस्तारण की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष रावत ने धनौड़ा, नेड़ा और बस्ते क्षेत्र में विकसित हुई नई कॉलोनियों का रविवार को भ्रमण किया। इस दौरान सभासद दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। सभासद कापड़ी ने बताया कि धनौड़ा वार्ड को परिसीमन के बाद पालिका में शामिल किया गया है। वार्ड में रास्ते, जल निकासी, पथ प्रकाश, कूड़ा निस्तारण आदि कई समस्याएं हैं।
रावत ने भरोसा दिलाया कि वार्ड में नालियों, रास्तों, पार्क, मैदान, शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पथ प्रकाश के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छक तैनात किए जा रहे हैं। इस दौरान संजय शर्मा, कैलाश शर्मा, जगदीश शर्मा, नवीन कापड़ी, अजय बिष्ट, प्रकाश शर्मा, जगदीश पांडेय, डॉ. भूपाल चंद, कै. रामी चंद, धरम सिंह आदि थे।