{"_id":"5bfc2535bdec2241703a5222","slug":"11543251253-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनेड़ी सड़क पर दस दिन में ही उखड़ा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनेड़ी सड़क पर दस दिन में ही उखड़ा डामर
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय की पुनेड़ी-तड़ीगांव सड़क पर दस दिन में ही डामर उखड़ने लगा है। सरकारी धन की बर्बादी को लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी के सामने घटिया गुणवत्ता का मामला उठाया है।
क्षेत्र के लोगों ने सीडीओ वंदना को बताया कि सड़क पर दस दिन पहले ही डामरीकरण किया गया है, जो अब कई स्थानों पर उखड़ने लगा है। आरोप लगाया कि पैर की ठोकर लगने में भी डामर उखड़ जा रहा है। उप प्रधान गणेश राम का कहना है कि लोनिवि की खराब कार्यशैली का नुकसान इलाके के लोगों को भुगतना पड़ेगा। युवक कांग्रेस के नेता शुभम बिष्ट ने कहा कि निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए सड़क पर डामरीकरण किया गया।
छात्रसंघ के पूर्व महासचिव निर्मल भट्ट ने कहा कि डामर की काफी पतली परत डाली गई है। कहा कि हल्के वाहनों के चलने में ही डामर उखड़ रहा है। भारी वाहन चले तो डामर का नामोनिशान नहीं रहेगा। उन्होंने मामले की जांच कर घटिया डामरीकरण करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीडीओ ने डामरीकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया। कहा कि सड़क पर नए सिरे से डामरीकरण कराया जाएगा।