{"_id":"5b157db64f1c1bda6e8b63d7","slug":"11528135094-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनराजि गांव कूटाचौरानी में एक दर्जन बच्चे बुखार की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनराजि गांव कूटाचौरानी में एक दर्जन बच्चे बुखार की चपेट में
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट विकास खंड के वनराजि गांव कूटाचौरानी में एक दर्जन बच्चे पिछले एक सप्ताह से बुखार की चपेट में हैं। बच्चों को लगातार बुखार से पीड़ित देख उनके परिजन चिंतित हैं। उन्होंने एसडीएम से गांव में चिकित्सा शिविर लगाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने बच्चों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी प्रभारी चिकित्साधिकारी डीडीहाट और सीएमओ पिथौरागढ़ को दी है।
वनराजि गांव कूटाचौरानी में पिछले एक हफ्ते से छोटे बच्चे बुखार की चपेट में हैं। सोमवार को मदन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और एसडीएम वैभव गुप्ता को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों का बुखार नहीं उतर रहा है। बता दें कि कूटाचौरानी में रहने वाले वनराजियों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।
मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह वह लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए गांव में चिकित्सा शिविर लगाने को कहा है।