{"_id":"5b157db14f1c1bb36e8b628e","slug":"11528135089-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लंबी लाइन
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एक तो गर्मी का सीजन ऊपर से दूषित पानी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। मरीज और उनके तीमारदार सुबह आठ बजे से ही डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लाइन में लगने को विवश हैं। पिछले दिनों ओपीडी आठ सौ तक पहुंच गई। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में नगर के आसपास के गांवों के साथ ही झूलाघाट, नेपाल, अस्कोट, जौलजीबी, तीतरी, भागीचौरा आदि जगहों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। सोमवार को करीब 600 मरीज उपचार को पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि गर्मी और दूषित पानी के चलते उल्टी-दस्त, बदन दर्द, पेट में कब्ज, बुखार, पीलिया, टाइफाइड आदि के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने गर्मी के सीजन में लोगों को खानपान में सावधानी बरतने तथा दूषित जल का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी है।