फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारहमासी सड़क में जाम ही जाम

बारहमासी सड़क में जाम ही जाम

Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क में जाम ही जाम
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर मोटर मार्ग शनिवार को कई बार जाम की जकड़न में रहा। बारहमासी सड़क निर्माण के कारण दिनभर जाम लगता रहा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के नजदीक ऐंचोली के पास कई बार जाम लगा। जाम में फंसने से लोग परेशान रहे। ऐंचोली से आगे जामिरखेत (गुरना) के पास भी कई घंटे तक जाम लगा रहा। इन स्तानोें में बारहमासी सड़क के लिए चौड़ीकरण का काम किया जा रहा था। जाम के दौरान बारिश से यात्रियों को और फजीहत झेलनी पड़ी। देहरादून से पिथौरागढ़ आ रहीं प्रियंका मेहरा, नेहा, दुर्गा बिष्ट, नमन बिष्ट का कहना था कि उन लोगों को चंपावत से पिथौरागढ़ तक जाम का सामना करना पड़ा।


वह लोग 11 बजे पिथौरागढ़ पहुंच जाते लेकिन जाम के कारण साढ़े तीन बजे बस पिथौरागढ़ पहुंची। जाम लगने वाले स्थानों में पानी तक सुविधा न होने से दिक्कतों में इजाफा हुआ। इन लोगों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम सुबह और शाम को किया जाना चाहिए। इससे लोगों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed