फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सिंचाई नहर बंद होने से सूखे के हालात

सिंचाई नहर बंद होने से सूखे के हालात

Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई नहर बंद होने से सूखे के हालात
नाचनी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत क्वीटी के मोडम ग्राम की तीन हजार नाली जमीन को सिंचित करने वाली नहर वर्ष 2014 की आपदा के बाद से बंद पड़ी है। खेतों की सिंचाई के लिए बनी ढाई किलोमीटर लंबी नहर के बंद होने से सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। सिंचाई विभाग से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान न होने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने धान की बुआई के समय भी अपने प्रयासों से स्थानीय स्रोतों और वर्षा जल का संग्रहण कर धान की रोपाई की थी, लेकिन अब ऐसे हालात हो गए हैं कि ग्रामीणों को गेहूं की बुआई के लिए खेतों को पानी मिल पाना संभव नहीं है। किसानों का कहना है कि सूखे पड़े खेतों में बिना सिंचाई के गेहूं की बुआई करना संभव नहीं है। मोडम ग्राम में लीची की फसल भी किसानों की आमदनी का अच्छा स्रोत है। यहां लीची की अच्छी पैदावार होती है। गांव के हर परिवार के लगभग सौ पेड़ लीची के हैं, लेकिन सिंचाई के अभाव में लीची के पेड़ भी सूखने लगे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जयसिंह मेहता का कहना है कि सिंचाई की व्यवस्था न होने से हर किसान परेशान है। कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सिंचाई नहर को ठीक करने की गुहार लगाई गई, लेकिन नहर की मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि गेहूं की बुआई तक अगर सिंचाई नहर को ठीक नहीं किया गया तो वह क्षेत्र के लोगों के साथ विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिंचाई विभाग सहायक अभियंता हेम उपाध्याय ने कहा कि आपदा के दौरान जिले में कई सिंचाई नहरें ध्वस्त हो गई थी। आपदा से प्रभावित हुई सिंचाई नहर को आपदा मद से ही बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास अन्य कोई भी मद नहीं है, जिससे सिंचाई नहर को ठीक किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा मद में बजट आते ही सिंचाई नहर को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed