{"_id":"59b574bd4f1c1bb0488b57f1","slug":"11505064125-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शर्मा का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शर्मा का स्वागत किया
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक चंद्रशेखर शर्मा के घर पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
बस्ते के ग्राम प्रधान मोहन शर्मा, धनौड़ा के ग्राम प्रधान अशोक चंद, पंडा के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, बस्ते, पंडा के क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंडल सिंह बिष्ट, नेड़ा, धनौड़ा के क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर चंद के नेतृत्व में रई, पंडा, नेड़ा, धनौड़ा, बस्ते के साथ ही अन्य क्षेत्र से आए लोगों ने शिक्षक शर्मा का भव्य स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ क्षेत्र के लोग उन्हें घर तक ले गए। घर पहुंचने पर शिक्षक शर्मा के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने किया। शिक्षक शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार विद्यालयों के बच्चों, गांव के लोगों, शिक्षक साथियों और समाज के लिए प्रेरणा का काम करेगा। सम्मान समारोह में कैप्टन धरम चंद, कैप्टन रामी चंद, पूर्व अध्यापक महेश गैड़ा, ग्रीन वैली स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार जोशी, चंद्रशेखर पुनेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।