{"_id":"59a99a374f1c1b19278b4c40","slug":"11504287287-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलाघाट के व्यापारियों ने जमा कराए टेलीफोन सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलाघाट के व्यापारियों ने जमा कराए टेलीफोन सेट
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट के कई व्यापारियों ने अपने टेलीफोन सेट शुक्रवार को टेलीफोन एक्सचेंज में जमा करा दिए हैं। पिछले 20 दिनों से यहां की संचार सेवा ठप है और लोगों के लैंडलाइन फोन मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। व्यापारियों ने कहा कि जब बीएसएनएल के अधिकारी सेवा में सुधार ही नहीं कर पा रहे हैं तो सेटों को दुकान में लगाए रखने से क्या फायदा। यहां की मोबाइल सेवा भी ठप पड़ी है।
आक्रोशित व्यापारियों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने पर भी विभाग के अधिकारी सेवा में सुधार नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों को संचार सेवा ठप होने से भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि शुक्रवार को 12 व्यापारियों ने अपने टेलीफोन सेट जमा कराए हैं। जल्द ही और व्यापारी भी अपने सेटों को जमा करा देंगे। उन्होंने कहा कि माजिरकांडा में लगाए गए मोबाइल टावर की बैटरियां खराब हो चुकी हैं। इससे सिगनल नहीं मिलते।
इसी टावर से झूलाघाट को भी सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे इस कस्बे की संचार सेवा का इतना बदहाल होना आश्चर्य की बात है, जबकि पड़ोसी देश नेपाल में कई कंपनियों की पुख्ता संचार सेवा उपलब्ध है। शीघ्र ही सेवा नहीं सुधरी तो कस्बे के सभी उपभोक्ता अपने टेलीफोन सेट जमा करवा देंगे। कस्बे में 150 उपभोक्ताओं के पास लैंडलाइन फोन हैं। टेलीफोन सेट जमा करने वालों में डब्बू कलखुड़िया, डिगरदेव गड़कोटी, दिवाकर भट्ट, शशि भट्ट, गोवर्धन भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
बीएसएनएल के उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि संचार सेवा में किस स्तर से गड़बड़ी आई है, इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही सेवा बहाल हो जाएगी।
गणाईगंगोली में पांच माह से सेवा ठप
गणाईगंगोली। यहां की लैंडलाइन फोन सेवा पांच महीने से ठप है। पहले यहां लैंडलाइन फोन के 145 संयोजन थे, लेकिन 130 लोगों ने अपने लैंडलाइन फोन एक-एक कर जमा करा दिए हैं। अब मात्र 15 लोगों के पास लैंडलाइन फोन हैं, लेकिन वह काम नहीं करते। गणाईगंगोली की ब्राडबैंड सेवा भी बंद पड़ी है। बीएसएनएल की सेवाओं से लोग परेशान हो चुके हैं।