{"_id":"59a845b64f1c1b5c738b492f","slug":"11504200118-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी अस्पताल वार्डब्वाय के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी अस्पताल वार्डब्वाय के सहारे
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पोखरी अस्पताल में पिछले एक साल से फार्मेसिस्ट तक नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अस्पताल को वार्डब्याय के भरोसे छोड़ दिया गया है। इस कारण छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए भी लोगों को 20 किमी की दौड़ लगाकर गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ रहा है।
भेरंग पट्टी के लोगों ने जिलाधिकारी सी रविशंकर को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सात बिस्तर वाले अस्पताल में एक साल पहले तक फार्मेसिस्ट तैनात थे। फार्मेसिस्ट का बिना प्रतिस्थानी के स्थानांतरण कर दिया गया। कहा कि बरसात के समय में पीलिया, टाइफाइड जैसी बीमारियां होती है, लेकिन अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। लोगों ने तीन दिन के भीतर फार्मेसिस्ट की तैनाती की मांग की है।
ज्ञापन में अग्रोन की प्रधान सरिता देवी, भेरंग विकास समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णनाथ, खुलेत की प्रधान हेमा देवी, चिटगल के प्रधान चंद्रशेखर पंत, होशियार सिंह, शंकर सिंह, पुष्कर सिंह, दान सिंह, जीवन सिंह, नीरज सिंह के हस्ताक्षर हैं।