{"_id":"5974d38a4f1c1bb52a8b459e","slug":"11500828554-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल, सब्जी उत्पादक बोले उद्यान विभाग का विलय मत करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल, सब्जी उत्पादक बोले उद्यान विभाग का विलय मत करो
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के फल, सब्जी उत्पादकों ने उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय करने का विरोध किया है। कहा है कि यदि सरकार जबरन ऐसा करती है तो फल, सब्जी उत्पादक आंदोलन छेड़ देंगे। रिंगूनिया के फल, सब्जी उत्पादक त्रिलोक सिंह सामंत, पूरन सिंह सामंत, दान सिंह, तल्ला भेंसकोट के मंगल सिंह, हुपली के रतन सिंह, भैंसखाल के हीरा सिंह, गोविंद सिंह, क्वीटी के जीवन सिंह, मोहन सिंह, गोपाल सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि पहाड़ के किसान उद्यान विभाग के भरोसे ही फल, सब्जी का उत्पादन कर जीवनयापन कर रहे हैं।
यहां के लोग वर्ष 1962 से फल, सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। उद्यान विभाग के प्रयासों से तल्लाजोहार क्षेत्र फल पट्टी के रूप में विकसित हुआ है। इलाके में लीटी के 25000 पौधे उद्यान विभाग के सहयोग से लग चुके हैं। उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय किया जाता है तो इसके घातक परिणाम भुगतने होंगे। पहाड़ में कृषि नहीं उद्यानीकरण से लोग लाभान्वित होते हैं। इस बात का ध्यान सरकार को रखना होगा। इन लोगों ने सरकार से उद्यान विभाग के विलय का फैसला वापस लेने की मांग की है। कहा है कि यदि सरकार जबरन यह काम करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।