फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   तीन साल बाद शपथ ले पाए विजय

तीन साल बाद शपथ ले पाए विजय

Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद शपथ ले पाए विजय
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। क्षेत्र पंचायत के चुनाव में गलत तरीके से पराजित घोषित किए गए भंडारीगांव रजवार के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय चंद अब जाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में शपथ ले पाए हैं। पांच जुलाई को उन्हें जिला जज की अदालत ने विजयी घोषित किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय में क्षेत्र प्रमुख प्रशांत भंडारी ने विजय चंद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि न्यायालय से विजय चंद को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि जीते हुए प्रतिनिधि को हरा देने के प्रकरण में लिप्त कर्मियों को सबक मिलना चाहिए। बता दें कि वर्ष 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन के काम में लगे कर्मचारियों ने विजय चंद को मिले 149 मतों को एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष में गिन दिया था। न्यायालय में हुई पुनर्मतगणना में विजय चंद 65 मतों से विजयी रहे थे। शपथ के बाद विजय चंद ने कहा उन्हें न्यायालय से न्याय मिला है।
विज्ञापन


जनता ने उन्हें विजयी बनाया है, उनके हित में काम करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी ख्याली राम लोहमी, प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष जानकी उपाध्याय, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज भंडारी, भूपेंद्र सिंह दिगारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed