फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विकास प्राधिकरण में शामिल करने का विरोध

विकास प्राधिकरण में शामिल करने का विरोध

Wed, 12 Jul 2017 11:00 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण में शामिल करने का विरोध
पिथौरागढ़। नगर के आसपास के 22 गांवों को नगरपालिका में शामिल कर विकास प्राधिकरण के गठन के सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन करने और अदालत की शरण में जाने का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में बुधवार को कई गांवों के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 1994 में भी इन गांवों को नगरपालिका में शामिल करने का प्रयास किया गया था। तब मयूख महर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। सरकार की ओर से कोई पैरवी न होने के कारण इस याचिका का अब तक निस्तारण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि यदि गांवों को विकास प्राधिकरण में शामिल किया जाता है तो लोगों के पास गोचर, पनघट की जमीन भी शेष नहीं बचेगी। इन गांवों की अधिकांश जमीन पहले ही सेना अधिग्रहण कर चुकी है। तभी से गांववालों के सामने संसाधनों का संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख है कि इन गांवों में लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। यदि विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया तो इन गांवों को विकासखंड और ग्राम पंचायत निधि से मिलने वाली सुविधा बंद हो जाएगी। विकास प्राधिकरण में शामिल करने के मामले में ग्रामीणों से कोई रायशुमारी नहीं की गई है और जबरन आदेश थोपकर सरकार लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने में तुली है। ज्ञापन में इसे अमानवीय आदेश कहकर इसका पुरजोर विरोध करने और तत्काल इसे निरस्त करने की मांग की गई है।


ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जिला पंचायत सदस्य नीमा सौन, प्रधान भूपेश नगरकोटी, राजेश उप्रेती, कुंडल महर, गौरव महर, भुवन पांडे, दीपक लुंठी, खीमराज जोशी, ब्लाक प्रमुख अंजू लुंठी, गजेंद्र वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed