{"_id":"5c9261f9bdec22140d56a408","slug":"111553097209-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग को रिमझिम बारिश ने किया फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग को रिमझिम बारिश ने किया फीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत में अचानक हुई बारिश ने होली के रंग को फीका कर दिया। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर से हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में लोगों को अभी भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को सुबह आसमान साफ था और गुनगुनी धूप खिली। दोपहर दो बजे बाद आसमान घने और काले बादलों से पट गया। इस बीच बादलों की गड़गड़ाहट के बीच रिमझिम फुहारें पड़ीं। इससे होली में मस्त होल्यारों के रंग में खलल पड़ गया। होली का अंतिम दिन होने के चलते गांवों में होल्यार गाने में मस्त थे।
बारिश के चलते होल्यार भीगने से बचने की जुगत में लग गए। बारिश ने बाजार में हुड़दंग मचा रहे युवाओं के उत्साह को भी ठंडा कर दिया। मुनस्यारी के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा चोटियों पर हिमपात जारी है।