{"_id":"5c460cebbdec2256ab4e582c","slug":"111548094699-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृश्यता कम होने से पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आया विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृश्यता कम होने से पंतनगर से पिथौरागढ़ नहीं आया विमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से सोमवार को चार उड़ानें संचालित हुई। कम दृश्यता के कारण दो बजे बाद पंतनगर से विमान पिथौरागढ़ नहीं आया। इसके चलते देहरादून जाने वाले यात्रियों को लंबे इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
रविवार को तकनीकी समस्या के कारण नैनीसैनी से उड़ान नहीं हुई थी। सोमवार को सुबह 10 बजकर छह मिनट पर पहला विमान देहरादून से आया। इसके बाद 10बजकर 30 मिनट पर यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ। दिन में 12 बजकर 36 मिनट पर विमान देहरादून से यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा। एक बजकर 15 मिनट पर यात्रियों को लेकर पंतनगर के लिए रवाना हुआ। इसके बाद इस विमान को पिथौरागढ़ आकर यात्रियों को देहरादून ले जाना था, लेकिन विमान नहीं आया। इसके चलते सात यात्रियों दीपक पंगरिया, राजेे धौनी, कार्तिक धामी, दीपक पांडेय, अंजली बिष्ट, शमशेर सिंह और दीक्षा सौन को लंबे इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
हेरिटेज एविएशन के अधिकारियों के अनुसार पंतनगर में कम दृश्यता के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। यात्री दीपक पंगरिया ने बताया कि उन्हें देहरादून से दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी। विमान के नहीं आने से देहरादून नहीं जा पा रहे हैं। एमआर राजेश धौनी ने बताया कि उन्हें मंगलवार को देहरादून में होने वाली जरूरी मीटिंग में शामिल होना था। अब वह मीटिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। यात्रियों ने कहा कि हेरिटेज एविएशन को 22 सीटर विमान संचालित करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिल सके।