{"_id":"5bfc252dbdec2241bf449730","slug":"111543251245-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को दी विधिक और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को दी विधिक और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गंगोलीहाट के दशाईथल ब्लॉक परिसर में बहुउद्देश्यीय विधिक, चिकित्सकीय जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में विधिक जानकारी देने के साथ ही लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला जज राजेंद्र जोशी के निर्देश पर आयोजित विधिक शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, भूमि एवं वन संबंधी कानून, प्रथम सूचना रिपोर्ट, पॉक्सो एक्ट, वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण, बाल अधिकार, मानव तस्करी, सेवा एवं शिक्षा का अधिकार, मनरेगा की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने शिविर में आए मरीजों की जांच की। विकलांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
बाल विकास, कृषि विभाग, पशुपालन, उद्यान की ओर से स्टाल लगाए। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर, प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी, तहसीलदार पीआर टम्टा, खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया, ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, डॉ.एचएस खड़ायत, डॉ.आरसी पुनेठा, डॉ.कैलाश बृजवाल, डॉ.कुंदन, मंजू देवी, किशोर पंत, आशा मेहता, डीजीसी पृथ्वीराज सिंह बनकोटी, प्रेम सिंह, थानाध्यक्ष पीआर आगरी, कुंदन सिंह आदि थे।