{"_id":"5b2a9e874f1c1b694d8b7845","slug":"111529519751-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैय्यापौड़ी जिपं सीट की मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैय्यापौड़ी जिपं सीट की मतगणना आज
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील की पैय्यापौड़ी जिला पंचायत सीट के लिए उप चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में सुबह आठ बजे से की जाएगी। मतगणना के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। मतगणना के लिए चार टेबुल लगाई गई हैं। जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीट के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।
पैय्यापौड़ी जिला पंचायत सदस्य की सीट भूपेंद्र सिंह थापा के इस्तीफा देने से रिक्त हुई थी। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह नहीं दिखा। उपचुनाव में 29.87 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रिक्त सीट पर दीपक जोशी और जीवन ठाकुर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उप चुनाव के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी को निर्वाचन अधिकारी और सहायक निदेशक डेयरी डीपी सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। धारचूला के उप जिलाधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि 7725 मतदाताओं में से 2308 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा। मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए ब्लाक की बेरीकेडिंग की गई है।