{"_id":"5b294ae34f1c1bf36e8b8ca5","slug":"111529432803-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से महिला झुलसी
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के रई मोहल्ले में छत की रेलिंग में खड़ी एक महिला करेंट लगने से झुलस गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को लगभग छह बजे हिमानी अन्ना 28 वर्ष अपनी छत की रेलिंग से चादर खींच रही थी तभी करेंट की चपेट में आ गई।
महिला की चीख सुनकर पास में खड़े उनके पति कृष्ण सिंह उनको बचाने के लिए आग बढ़े तभी समीप स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और रेलिंग से चिपकी हिमानी तेज झटके साथ छत के फर्श में गिर गई। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। करेंट की चपेट में आने से हिमानी के हाथ और पेट झुलस गया। हिमानी को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। कृष्ण सिंह ने बताया कि उनकी छत के समीप से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।