{"_id":"5b29490c4f1c1b6c4d8b7773","slug":"111529432332-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स नहीं होने से मरीजों को लगानी पड़ रही 36 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स नहीं होने से मरीजों को लगानी पड़ रही 36 किमी की दौड़
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़) अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र झूलाघाट की एक मात्र स्टाफ नर्स तीन सप्ताह से छुट्टी में है। जिस कारण गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव के लिए पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र अस्पताल में नर्स नहीं भेजने पर आंदोलन की धमकी दी है।
भारत व नेपाल के सीमावर्ती दो दर्जन से अधिक गांवों को स्वास्थ्य सेवा देने वाले अस्पताल में पिछले तीन सप्ताह से नर्स नहीं है। इससे दूर-दूर से आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। प्रसव के लिए भी गर्भवती महिलाओं को 36 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर भट्ट ने बताया कि कई बार चिकित्साधिकारी को बताने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने तीन दिन के भीतर स्टाफ नर्स को नहीं भेजने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ.सचिन प्रकाश ने बताया कि इस बारे में प्रभारी चिकित्साधिकारी और सीएमओ को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है।