{"_id":"5afc68534f1c1b1a5e8b5004","slug":"111526491219-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत की जनता को पुरस्कार समर्पित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत की जनता को पुरस्कार समर्पित किया
Updated Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। भैंसखाल ग्राम पंचायत में खुली बैठक का आयोजन कर कई प्रस्ताव पास किए गए। एकीकृत जलागम परियोजना में प्रदेश में दूसरा स्थान मिलने पर तीन मई को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दी गई ट्राफी और प्रमाणपत्र जलागम के कृषि अधिकारी सुरेश मौर्य और ग्राम प्रधान चंद्रकला दानू ने जनता को समर्पित किया।
बताया गया कि ग्राम पंचायत में जलागम से आवंटित 53 लाख में से 38 लाख रुपये खर्च हुए हैं। ग्राम पंचायत में 10 हेक्टेयर में वनीकरण, 5 हेक्टेयर में चारा विकास, 1100 घनमीटर में भूमि संरक्षण का कार्य, जल प्रबंधन के तहत 7 सिंचाई टैंकों का निर्माण किया गया है। इस्राइली सिंचाई पद्धति से गांव की 15 हेक्टेयर भूमि सिंचित करने की योजना बनाई गई। 800 वर्षा जल संग्रहण गड्ढे बनाए गए हैं।
सात पानी के स्रोतों का संरक्षण किया गया। 5 लाख लीटर का वर्षा जल संग्रहण टैंक बनाया गया है। 75 पशुपालकों के वहां पशु नाद और चरी का निर्माण किया गया। 18 लोगों को घास काटने की मशीन उपलब्ध कराई गई है। सब्जी उत्पादन के लिए दो समूहों का गठन ग्राम पंचायत में किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा राम ने मनरेगा के तहत 15 पशु आवास, 10 मुर्गी बाड़ों का चयन किया। 5 हेक्टेयर वनीकरण के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। दो लोगों के मत्स्य तालाब चयन किए गए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आशुतोष बाफिला ने आय-व्यय सामने रखा। 5 लोगों के वृद्धावस्था पेंशन के प्रपत्र भरे।
वनबीट अधिकारी रमेश लोधियाल ने वनाग्नि की रोकथाम के लिए रसियाबगड़ की सरपंच तुलसी देवी, भैंसखाल की सरपंच द्रोपदी देवी को 10-10 हजार का पुरस्कार देने का एलान किया। बताया कि वन पंचायतों में कुरी घास उजाड़ने के लिए धन आवंटित किया जाएगा। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख यशोदा देवी भी मौजूद थीं।