फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिले को मिले 16 बांडधारी चिकित्सक

जिले को मिले 16 बांडधारी चिकित्सक

Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिले 16 बांडधारी चिकित्सक

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले को 16 नए बांडधारी चिकित्सक मिले हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने चिकित्सकों के आवंटन के साथ ही 20 दिनों के अंदर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं। बांडधारी चिकित्सकों की जिले के समस्याग्रस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती की जाएगी।

राज्य सरकार को श्रीनगर और हल्द्वानी मेडिकल कालेजों से इस वर्ष भी नए बांडधारी चिकित्सक मिले हैं। बांड की शर्तों के मुताबिक इन चिकित्सकों को निर्धारित समय तक राज्य सरकार के अस्पतालों में सेवा करनी है। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने जिलों को बांडधारी चिकित्सकों का आवंटन कर दिया है। इसके तहत पिथौरागढ़ को 16 चिकित्सक मिले हैं। महानिदेशालय ने इन चिकित्सकों के आवंटन के साथ ही 20 दिनों के भीतर ज्वाइनिंग करने को कहा है। इधर, जिले को आवंटित दो चिकित्सकों ने ज्वाइनिंग भी ले ली है। ज्वाइनिंग लेने वाले चिकित्सकों में डॉ अंजनेट नबियाल, डॉ हर्षवर्धन चिलकोटी शामिल हैं। इन चिकित्सकों की जिले के समस्याग्रस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती की जाएगी। बाकी चिकित्सकों के पखवाड़े के भीतर नियुक्ति देने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ उषा गुंज्याल का कहना है कि बांडधारी चिकित्सकों की समस्याग्रस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती की जाएगी। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी।
विज्ञापन


नहीं आए छह स्थायी चिकित्सक
पिथौरागढ़। जिले को आवंटित 30 स्थायी चिकित्सकों में से छह अभी भी नहीं आए हैं। तैनाती लेना तो दूर इन चिकित्सकों ने महानिदेशालय से संपर्क तक नहीं साधा है। बता दें कि पिछले माह पिथौरागढ़ दौरे पर आए सीएम ने जिले को 30 नए चिकित्सक देने की घोषणा की थी। इस बीच संघ लोक सेवा आयोग के जरिये राज्य को स्थायी चिकित्सक मिले। इसके बाद महानिदेशालय ने जिले को 30 चिकित्सकों का आवंटन कर दिया। नियुक्ति लेने की तय समयसीमा के भीतर 24 चिकित्सकों ने ज्वाइनिंग दी। इनकी जिले के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती की गई है। तैनाती न लेने वाले चिकित्सकों में डॉ प्रेरणा टम्टा, अंबरीश कुमार, कंचन आर्य, दीपा आर्य, कौशल कुमार, सौरभ फिरमाल शामिल हैं। इन चिकित्सकों की सीएचसी गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, अतिरिक्त पीएचसी भागीचौरा, धारचूला संयुक्त अस्पताल, पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में तैनाती की गई थी। सीएमओ ने बताया कि महानिदेशालय को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed