फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बजरंग दल उतराखंड में एक लाख सदस्य बनाएगा

बजरंग दल उतराखंड में एक लाख सदस्य बनाएगा

Sat, 12 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बजरंग दल उतराखंड में एक लाख सदस्य बनाएगा
पिथौरागढ़। बजरंग दल ने उत्तराखंड में एक लाख सदस्य बनाने का फैसला लिया है। साथ ही नेपाल और चीन की सीमा से सटे गांवों में जाकर 14 वर्ष से अधिक उम्र को बजरंग दल से जोड़ा जाएगा। बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक संदीप पोखरिया ने यहां अपने संगठन के छह माह के कार्यक्रम तय किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 14 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाएगा। 15 से 21 अगस्त तक कृष्ण जन्माष्टमी और विहिप स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सितंबर में दो दिनी अभ्यास वर्ग होगा। 27 से 29 अक्तूबर को भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में हर जिले से कार्यकर्ता जाएंगे। 30 अक्तूबर और दो नवंबर को हुतात्मा दिवस मनाया जाएगा और हर जिला मुख्यालय में रक्तदान कार्यक्रम होगा। 18 नवंबर से पांच दिसंबर तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पोखरिया के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का प्रभार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शौर्य दिवस मनाया जाएगा। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे की अध्यक्षता और जिला मंत्री कैलाश जोशी के संचालन में हुई बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडे, हरीश कुमार, सुरजीत सोडी, सुरेश बजरंगी, विजय भट्ट, मयूर नागी, महेश जोशी, मनोज सामंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed