फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बांसमैतोली की महिलाओं का प्रदर्शन

बांसमैतोली की महिलाओं का प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बांसमैतोली की महिलाओं का प्रदर्शन
पिथौरागढ़। इस तहसील के बांसमैतोली गांव की महिलाएं इस बात को लेकर आश्चर्य में हैं कि पूरे इलाके में शराब की कोई दुकान नहीं है, फिर भी गांव में अवैध रूप से शराब कैसे पहुंच रही है।
विज्ञापन


महिलाओं ने यह भी बताया कि पिछले दिनों आबकारी विभाग और पुलिस की टीम छापा मारने के लिए गांव में आई थी, लेकिन उसके बाद शराब की बिक्री और बढ़ गई है। इस तरह के सारे सवालों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचीं महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और अवैध शराब की बिक्री में प्रशासनिक मिलीभगत का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांव का माहौल खराब होता जा रहा है। बच्चों और युवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। शराब के कारण आएदिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। महिलाओं ने कहा कि यदि प्रशासन अवैध शराब की बिक्री रोक पाने में सक्षम नहीं है तो महिलाओं को आदेश दिया जाए कि वह खुद कार्रवाई करें। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में पुष्पा जोशी, तारा देवी, गुड्डू चंद, ललिता देवी, जानकी देवी, धाना देवी, निशा चंद, तुलसी देवी, पार्वती देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब की बिक्री न रुकने से एनएसयूआई नाराज
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ मुहिम चला रही एनएसयूआई का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है और अवैध शराब की बिक्री लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग को सारी जानकारी होने पर भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक तिवारी, मुकेश भट्ट, मनोज ज्याला, निखिल सार्की, मोहित कलपासी, मुकेश मेहता, गौरव धामी, रवि मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed