फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ में भर्ती मेला आयोजित करें

पिथौरागढ़ में भर्ती मेला आयोजित करें

Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में भर्ती मेला आयोजित करें
पिथौरागढ़। वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत, सेना की पंचशूल ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर रंजन मलिक और जिलाधिकारी सी रविशंकर के बीच सेना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में लंबे समय से एयरफोर्स, पैरा मिलिट्री और सेना की भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने ब्रिगेड कमांडर से पिथौरागढ़ में भर्ती मेला आयोजित कराने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन


तय हुआ कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सेना और जिला प्रशासन लेप्रोसी मिशन की भूमि पर ईको पार्क का निर्माण करेंगे। मंत्री ने कहा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सेना के महाराज पार्क को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। बैठक में सैन्य क्षेत्र से लगे विभिन्न गांवों की रास्ते की समस्या पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि इसके लिए सेना और जिला प्रशासन आपसी समन्वय से इस मुद्दे का हल निकालेगा।
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्र से लगे गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने में सेना मदद करेगी। बैठक में सैन्य अधिकारियों के साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, भाजपा सैनिक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, जिला रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष ललित पंत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश महर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed