{"_id":"595e73694f1c1b96798b461d","slug":"111499362153-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमतों को लेकर अनिश्चय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमतों को लेकर अनिश्चय बरकरार
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जीएसटी के बाद कीमतों को लेकर अनिश्चय बरकरार है। किस वस्तु की कीमत कम होगी और किस वस्तु की कीमत बढ़ेगी, इसके बारे में व्यापारियों को कुछ भी पता नहीं है। इसकी मुख्य वजह यह भी है कि अब तक जीएसटी लगा हुआ नया सामान यहां नहीं पहुंचा है। कुछ सामान की कीमत बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इधर, कुछ व्यापारियों ने पहले से जमा स्टाक की दालों की कीमत गिरा दी है। अरहर 70, मलका 60, उड़द 70 रुपये किलो, तिल का तेल 130 रुपये लीटर तक मिल रहा है। कपड़ा, दवाईयां, कंप्यूटर आदि की कीमतें बढ़ने को लेकर व्यापारी आशंकित हैं। सब्जियों के दाम अभी पुराने ही हैं। स्थानीय सब्जियों में भी कोई खास अंतर नहीं आया है। यह बात अलग है कि स्थानीय उत्पादक टैक्स का भुगतान नहीं करते।
जीएसटी को लेकर ग्राहकों में भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं। ज्यादातर लोग इसके लिए आशावान हैं कि शायद रसोई का खर्चा कम हो जाए, लेकिन अचानक रसोईगैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ी है।
विज्ञापन
ब्रांडेड कपड़ों की कीमतें बढ़ेंगी
पिथौरागढ़। कपड़ा व्यापारी प्रकाश नगरकोटी का कहना है कि अभी नया माल नहीं आया है। पुराने दाम पर ही सामान बेच रहे हैं। जीएसटी लगकर जो सामान आएगा उनमें ब्रांडेड कपड़ों की कीमतें बढ़ने की आशंका है। यह वृद्धि कितनी होगी यह कहना अभी मुश्किल है।
दवाओं में संतुलन बना रहने की उम्मीद
पिथौरागढ़। दवा व्यापारी मनोज चौहान का कहना है कि कुछ दवाओं की कीमतें बढ़ेगी और कुछ की घटेगी। इससे संतुलन बना रहेगा। दवा व्यापारियों और आम लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। नया सामान आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
अब तक अनिश्चय बना हुआ
पिथौरागढ़। प्यूरीफायर विक्रेता प्रकाश खर्कवाल का कहना है कि कीमतें बढ़ेगी या कम होंगी कहा नहीं जा सकता। जीएसटी लगने के बाद नया सामान नहीं पहुंचा है। यदि सामान आ जाएगा तो सारी स्थिति साफ हो जाएगी। अभी कुछ कहना गलत है।
कंप्यूटर की कीमतें बढ़ने की संभावना
पिथौरागढ़। कंप्यूटर दुकान के मालिक अनिल वर्मा के अनुसार अब तक कंपनी से नया सामान नहीं आया है। वैसे जीएसटी में जो प्रावधान रखे गए हैं उससे साफ जाहिर है कि कंप्यूटर की कीमतें बढ़ेंगी। इस समय पुराना सामान पुरानी कीमत पर ही बिक रहा है।
उम्मीद है आगे सब कुछ ठीक हो जाए
पिथौरागढ़। व्यापारी हेम पंत का कहना है कि हर सामान का टैक्स बनाने वाली कंपनी को ही भरना चाहिए। सरकार को भी जीएसटी की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। यदि रिटेल के समय भी जीएसटी लागू करना पड़ा तो कीमतें बढ़ेंगी। आगे चलकर ठीक होगा ऐसी उम्मीद है।