{"_id":"5953f2c84f1c1bcd738b474f","slug":"111498673864-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने पर फिर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने पर फिर प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान खोलने पर फिर किया प्रदर्शन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बुधवार को भटीगांव की महिलाओं ने शराब की दुकान को हटाए जाने का विरोध जारी रखा। महिलाओं ने दुकान के बाहर प्रशासन और शराब व्यवसायी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि किसी भी हालत पर क्षेत्र का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। बाद में पुलिस और प्रशासन के समझाने पर महिलाएं शांत हुई।
महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी हालत में शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। अराजकता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थाना प्रभारी बलवंत सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने महिलाओं को समझाया। कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान से अराजकता नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों को सुरक्षा को भरोसा दिलाया। तब जाकर महिलाओं ने आंदोलन स्थगित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब की दुकान को मानकों के अनुसार ही खोला गया है। जिन्हें हटाना प्रशासन के लिए अब संभव नहीं है। प्रदर्शन में गीता देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, रेवती देवी, बसंती देवी, रेखा देवी, कमला देवी, देवकी देवी समेत तमाम महिलाएं शामिल थी।
बाद में पुलिस के समझाने पर महिलाओं ने स्थगित किया आंदोलन