फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 employees came out of the power house in dharchula Pithoragarh

Dharchula: 69 घंटे बाद...खुली हवा में ली राहत की सांस, तीसरे दिन शिफ्ट बदली; पावर हाउस से बाहर आए 11 कर्मचारी

Wed, 03 Sep 2025 02:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Sep 2025 02:24 PM IST
सार

भूस्खलन से प्रवेश द्वार बंद होने से एनएचपीसी के पावर हाउस में फंसे 11 कर्मियों को आखिरकार तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी कर्मियों की मेडिकल जांच की गई।

विज्ञापन
11 employees came out of the power house in dharchula Pithoragarh
टनल के रास्ते कर्मचारियों को निकालती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भूस्खलन से प्रवेश द्वार बंद होने से एनएचपीसी के पावर हाउस में फंसे 11 कर्मियों को आखिरकार तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी कर्मियों की मेडिकल जांच की गई। दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों को जरूरी सामान के साथ पावर हाउस में भेजा गया है।

बीते शनिवार की शाम को ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी के भूमिगत पावर हाउस के पास पहाड़ी दरकने से मलबे और बोल्डरों के कारण टनल का प्रवेश द्वार बंद हो गया था। इसके चलते 19 अधिकारी और कर्मचारी पावर हाउस में ही फंस गए थे। इनमें आठ कर्मियों को रविवार को निकाल लिया गया था जबकि 11 कर्मियों को नहीं निकाला जा सका था। भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण शिफ्ट चेंज करने की स्थिति नहीं होने से सभी 11 कर्मियों को पावर हाउस में रुकना पड़ा। इन कर्मचारियों के लिए पावर हाउस में खाद्य सामग्री भेजी गई थी। कर्मचारियों ने सोमवार को एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उन्होंने सभी के सुरक्षित होने और किसी तरह की चिंता न करने की बात कही थी।

विज्ञापन

इधर बीआरओ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की ओर से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार सुबह से ही कर्मचारियों को निकालने की कवायद चलती रही। इसके लिए एक रेस्क्यू टीम भीतर भेजी गई। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे पावर हाउस में फंसे सभी कर्मियों को टनल से सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद पावर हाउस में दूसरी शिफ्ट के कर्मचारियों को जरूरी सामग्री के साथ टनल के रास्ते पावर हाउस में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावर हाउस से चौथे दिन बाहर निकले सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की मेडिकल टीम ने जांच की। एनएचपीसी के अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत की। टनल से बाहर निकलने के बाद कर्मचारियों और उनके परिजनों के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली है। रेस्क्यू टीम के साथ तहसीलदार दमन शेखर राणा और एनएचपीसी के अधिकारी मौजूद रहे।

पहाड़ी दरकने से टनल के मुहाने पर एकत्र हो रहा मलबा
जिस स्थान पर पावर हाउस में जाने के लिए प्रवेश द्वार हैं, उसके ठीक ऊपर पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। इसके चलते आवाजाही में अभी भी खतरा बना हुआ है। मंगलवार को शिफ्ट बदलते समय भी बेहद एहतियात बरती गई। टनल के मुहाने पर भी विशालकाय बोल्डर पड़े हुए हैं। बचाव दल को भी इन्हीं बोल्डरों के ऊपर से होकर भीतर जाना पड़ा। 

एनएचपीसी के पावर हाउस में फंसे सभी 11 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। सभी कर्मचारी स्वस्थ हैं। जितेंद्र वर्मा, एसडीएम धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed