फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 dead in Jeep crash

जीप दुर्घटना में 11 लोगों की हुई मौत

Sat, 02 Mar 2019 11:02 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 02 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
11 dead in Jeep crash
नेपाल के दार्चुला में खाई गिरी जीप। - फोटो : पिथौरागढ़
नेपाल के दार्चुला में हुई जीप दुर्घटना के 11 मृतकों की पहचान हो गई है। हादसे में मारे गए मृतकों में सात महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल था।
विज्ञापन


शुक्रवार रात लगभग आठ बजे दार्चुला-तिंकर (चीन सीमा) सड़क पर राताकाठा के पास एक जीप अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। इस दुर्घटना में जीप पर सवार कल्याण सिंह बडाल (45), निर्मला बडाल (15), परुली धामी (35), धन बहादुर बम (45), अमरा बम (55), आयुषा बम (4), गोमती बम (45) वर्ष, धाना बम (73), प्रताप चंद (60), स्नेहा चंद (21) और मानमती भट्ट (43)की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक दीपक धामी घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दार्चुला जिला प्रशासन और पुलिस जवानों के साथ ही दार्चुला के मेयर हंसराज भट्ट मौके पर पहुंचे।  नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर रवींद्र कठायत ने बताया कि सभी मृतक दौला, हिकला, पीपलचौरी गांव के रहने वाले थे। दार्चुला के विधायक गेल्बू बोहरा ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। घायल चालक को उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चढ़ाई से पहले उतरने पर बची दो जानें
जानकारी के अनुसार जीप में चालक सहित कुल 14 लोग सवार थे। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर लगभग 25 मीटर लंबी खड़ी चढ़ाई है। बताया जा रहा है कि चढ़ाई से पहले जीप चालक ने कुछ यात्रियों से उतरने को कहा था, लेकिन रात और कड़ाके की ठंड होने के कारण दो ही लोग उतरे जबकि बाकी जीप में ही बैठे रहे। इसके बाद कुछ मीटर आगे जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed