फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   11 child scientists selected for state level science congress

राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए 11 बाल वैज्ञानिकों का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
11 child scientists selected for state level science congress
पिथौरागढ़ के एसडीएस में बाल विज्ञान कांग्रेस में शिक्षकों के साथ चयनित बाल वैज्ञानिक। - फोटो : PITHORAGARH
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यू कास्ट एवं स्पैक्स संस्था देहरादून की ओर से एसडीएस राइंका पिथौरागढ़ में 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें चयनित 11 बाल वैज्ञानिक सात दिसंबर को देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक डॉ.विकास पंत ने बताया कि उप विषय स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ सफाई में राबाइंका डीडीहाट की अंजली वर्मा एवं गीतिका लोहिया, परितंत्र एवं तरितंत्र सेवाएं में राबाइंका मूनाकोट की विशाखा महर एवं राउमावि न्वाली की अंजली खड़ायत, समाज संस्कृति और आजीविका में विवेकानंद विद्या मंदिर धारचूला के सूरज सिंह दानू, राबाइंका मूनाकोट की प्रियंका चंद और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय दशाईथल की मेघा, अपशिष्ट से धनोत्पादन में मानस एकेडमी के तुषार राणा, राइंका मसमोली की अंजली देउपा, राइंका भूलीगांव की प्रीति उप्रेती, पारंपरिक ज्ञान पद्यतियां में विवेकानंद विद्या मंदिर धारचूला के मुकुल सिंह रौतेला का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुंसाई ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्णायक के रूप में डॉ.सुनील पांडेय, डॉ.कमलेश भाकुनी, चंद्रदीप धामी, भरत शर्मा, डॉ.इंद्र सिंह मेहता, दीपा धामी, संजय पुनेठा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एमसी पाठक, दीपक कापड़ी, भुवन जोशी, नीरज जोशी, जीवन जोशी, महेश जोशी, तृप्ति शर्मा, प्रतिभा बिष्ट, मंजुला पांडेय, करन थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed