{"_id":"5c7d6287bdec22146a72bb22","slug":"101551721095-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस केंद्र का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस केंद्र का हुआ लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। टकाना स्थित सरस केंद्र का सोमवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि सरस बाजार में लोगों को किफायती दाम में स्थानीय उत्पाद मिलेंगे। केंद्र का 39 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण और सुधारीकरण का कार्य हुआ है।
वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि आधारित उत्पादों को बेहतर दाम और बाजार मुहैया कराने में जो भी समस्या आ रही थी, सरस केंद्र खुलने से वह दूर हो गई है। स्थानीय उत्पादों को एक बेहतर बाजार उपलब्ध हो गया है। मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, काश्तकारों को बेहतर लाभ मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए यह पहल की गई है। आजीविका परियोजना से जुड़े सभी ग्रुपों, फेडरेशनों के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। सरस केंद्र में पहाड़ी दाल, च्युरे का घी, गाय का घी, मडुए के बिस्किट, चौलाई के लड्डू, ऊनी वस्त्र आदि रखे गए हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डीडी पंत, सहायक परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, जिला विशेषज्ञ एनआरएलएम दीपक जोशी, कुलदीप बिष्ट, राजेश बिष्ट, सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के राम सिंह, राकेश देवलाल, गिरीश जोशी, राजेश शर्मा, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।