फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   50 किमी पैदल, 15 किमी पैदल चलकर मैथली के लोगों ने उठाई समस्या

50 किमी पैदल, 15 किमी पैदल चलकर मैथली के लोगों ने उठाई समस्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
50 किमी पैदल, 15 किमी पैदल चलकर मैथली के लोगों ने उठाई समस्या
धारचूला (पिथौरागढ़)। 50 किमी सड़क मार्ग से और 15 किमी पैदल चलकर तहसील मुख्यालय पहुंचे मेतली गांव के लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़क, शिक्षा समेत तमाम मुद्दे उठाए।
विज्ञापन


शनिवार को जय मां भगवती स्वयं सहायता समूह और जय हरदेवल देवता स्वयं सहायता की महिलाएं और पुरुषों ने तहसीलदार विपिन चंद मुदगली को शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और सड़क आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। जय हरदेवल देवता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष हेमा देवी और एसएमसी अध्यक्ष रूप सिंह बिष्ट ने कहा गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूर होकर उन लोगों को समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय में आना पड़ा।
विज्ञापन


क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की कमी होने से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा है। सड़क न होने से बीमार लोगों को 65 किमी दूर धारचूला और 150 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। बिजली की तार जगह-जगह टूटे पड़े हैं। पोल क्षतिग्रस्त हैं। मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण दो हजार आबादी वाले गांव से पलायन हो रहा है। इन लोगों ने समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में शेर सिंह, राजेंद्र सिंह, रूप सिंह, टीका सिंह, बसंत सिंह, हेमा देवी, माया देवी, मीना देवी, तुलसी देवी, नारु देवी, विमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed