फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पर्वतारोही शीतल और मनीष का अभिनंदन

पर्वतारोही शीतल और मनीष का अभिनंदन

Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पर्वतारोही शीतल और मनीष का अभिनंदन
पिथौरागढ़। आइस संस्था की ओर से पर्वतारोही शीतलराज और मनीष का अभिनंदन किया गया। शीतल ने सबसे कम उम्र में विश्व की दूसरे नंबर की ऊंची हिमालयी पर्वत श्रृंखला कंचनजंघा को फतह कर रिकार्ड बनाया, वहीं मनीष ने नंदा लपाक चोटी को फतह कर वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन


टकाना स्थित एक बारात घर में इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आइस) क्लब के दोनों पर्वतरोहियों को डीएम सी रविशंकर, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ और भौगोलिक रूप से दुरूह क्षेत्र में निजी संसाधनों से आइस ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने संस्था को प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


संचालन मुस्कान संस्था के अध्यक्ष जगदीश कलौनी ने किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एनसीसी के कमांडेंट एचबी गुरुंग, एवरेस्ट विजेता सूबेदार अमरदेव भट्ट, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगा दत्त जोशी, सचिव नवीन कोठारी, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ललित पंत, ट्रेड यूनियन अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर सिंह महर, पालिका ईओ दीपक कुमार, डॉ. गुंजन देवलाल, चंदन मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed