{"_id":"5b181cf14f1c1bb36e8b688d","slug":"101528306929-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग में विस्फोट से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग में विस्फोट से भड़के ग्रामीण
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव देवत से कनारी पाभें को बन रही सड़क पर विस्फोट करने और पत्थरों को ले जाने से ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने हंगामा करते हुए पत्थर ले जा रहे टिप्पर को रोक दिया। सूचना पर एसडीएम, राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करते हुए टिप्पर को मय पत्थर पुलिस लाइन भिजवा दिया।
कनारी पाभें गांव के लिए लोनिवि द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क कटिंग के लिए आए दिन किए जा रहे विस्फोट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार दोपहर में पत्थर ले जा रहे टिप्पर (यूके03सीए-0444) को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोककर विरोध जताया।
सूचना एसडीएम एसके पांडेय, राजस्व उप निरीक्षक गोपाल डीनियां, जितेंद्र बोनाल, करम पांगती, शैलेंद्र लटवाल और निशा वर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पत्थरों के लिए ही विस्फोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर पत्थर निकल रहे हैं, वहां सड़क को 20 से 25 मीटर तक चौड़ा किया गया है। ग्राम प्रधान गणेश दयाल ने बताया कि विस्फोट के दौरान पत्थर के टुकड़े स्वास्थ्य केंद्र एवं मंदिर तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के भी पत्थरों की चपेट में आने का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण किसी भी हालत में पत्थर नहीं ले जाने देंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंद्र बहादुर बम, विजय बम, हीरा बिष्ट, मोहन बम, अमित, योगेश बम आदि शामिल रहे।
सड़क कटिंग का सीमांकन नहीं
राजस्व विभाग की टीम ने बताया कि लोनिवि ने सड़क कटिंग का सीमांकन नहीं किया है। कहीं पर सड़क की चौड़ाई काफी अधिक है तो कहीं पर कम। ग्रामीणों का आरोप है कि पत्थरों के लालच में सुबह-शाम विस्फोट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सड़क बनाने के विरोध में नहीं है, लेकिन वह चाहते हैं कि अंधाधुंध विस्फोट रोका जाए। कहा कि सड़क कितनी चौड़ी काटी जानी है, इसका मानक निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विस्फोट से भविष्य में देवत गांव को भी खतरा हो सकता है।