{"_id":"5b16ddaf4f1c1bae6e8b6762","slug":"101528225199-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए डॉक्टरों की टीम गुंजी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए डॉक्टरों की टीम गुंजी रवाना
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर के लिए 7वीं वाहिनी आईटीबीपी ने तैयारी प्रारंभ कर दी हैं। आईटीबीपी के डॉक्टरों और पैरा मेडिकल की टीम गुंजी के लिए रवाना हो गई है।
आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यात्रियों के मेडिकल के लिए आईटीबीपी की दो सदस्यीय डॉक्टरों और पैरा मेडिकल की टीम 3 जून को गुंजी को रवाना हो चुकी है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि कैलाश यात्रियों को यात्रा के दौरान दो मेडिकल परीक्षण होते हैं। पहला मेडिकल आईटीबीपी के बेस अस्पताल दिल्ली में यात्रा प्रारंभ होने के समय और दूसरा मेडिकल चार दिन की यात्रा के बाद गुंजी में होता है। इसके लिए आईटीबीपी के डॉ. रितेश, डॉ. राहुल गुंजी को रवाना कर दिए गए हैं। गुंजी में यात्रियों का ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की जाती है। बताया कि माउटेंन सिकनेस से बचने के लिए गुंजी से लेकर लीपूपास तक हाइपो बैग की व्यवस्था की जाएगी। इस साल की यात्रा का पहला दल 13 जून को आईटीबीपी मिर्थी होते हुए आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा।