फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के साथ विरोध भी शुरू

सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के साथ विरोध भी शुरू

Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण की तैयारी के साथ विरोध भी शुरू
अस्कोट (पिथौरागढ़) सांवलीसेरा-बगड़ीहाट मार्ग के चौड़ीकरण की तैयारी के साथ ही विरोध भी शुरू हो गया है। ग्रामीण पूर्व में कटी सड़क के साथ ही चौड़ीकरण में कटने वाली जमीन का मुआवजा देने मांग कर रहे है। उनका कहना है कि नए रेट के हिसाब से जमीन का मुआवजा मिलने तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


नमराज पाल, विक्रम बहादुर पाल, महेंद्र पाल, टिकेंद्र पाल, दान सिंह कठायत, लक्ष्मी देवी, राजेश पाल, संजय पाल आदि ने कहा कि बगड़ीहाट के लिए वर्ष 2004-05 में जिला योजना से एक किमी सड़क कटी। सड़क पर उन लोगों की नाप जमीन काटी गई, लेकिन अब तक उन लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। कहा कि बगड़ीहाट में पावर ग्रिड बन रहा है। इसलिए सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण में करीब 300 नाली जमीन कटनी है। उन लोगों को नए रेट के हिसाब से पहले कटी जमीन और अब कटने वाली जमीन का मुआवजा दिया जाना चाहिए। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता इस्माइल अहमद शेख का कहना है कि सड़क पूर्व में जिला योजना से बनी है। जिला योजना में मुआवजे का प्रावधान नहीं है। किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed