{"_id":"5a676bd84f1c1b76268b5dc9","slug":"101516727256-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवां वचन बेटी बचाने का लेना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवां वचन बेटी बचाने का लेना होगा
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह के नेतृत्व में बारती सदन नेड़ा और फारेस्ट कॉलोनी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2011 से ‘बेटी को जन्म दो’ अभियान चलाया। पिथौरागढ़ में गिरता लिंगानुपात हमेशा चिंता का विषय रहा है। हाल में आई रिपोर्ट में जिले का लिंगानुपात बढ़ने की सूचना मिली है, जो सुखद है।
कहा कि इसका श्रेय जागरूक दंपतियों के साथ ही पूर्व डीएम नीरज खैरवाल और पूर्व पुलिस अधीक्षक आरएल शर्मा को जाता है। उन्हीं के दौर में पिथौरागढ़ में प्रसव पूर्व लिंग की जांच करने में अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गई थी। उन्होंने कहा बेटियों से ही संसार है, इस बात को लोगों को समझना होगा। शादी के वक्त सात वचनों के साथ आठवां वचन बेटी बचाने का लेना होगा। गोष्ठी में तनुजा उप्रेती ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं। पति, सास, ससुर सभी खुश हैं। गोष्ठी में मौजूद एडवोकेट आशा मोहन, जानकी खड़ायत, कमला बिष्ट, मेघा, शालिनी, गीता जोशी, कौशल्या देवी, मंजू पांडेय आदि ने बेटियों को बचाने का संकल्प लिया।