{"_id":"59aae7c74f1c1b11278b4f01","slug":"101504372679-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16वें दल के 28 यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16वें दल के 28 यात्री पिथौरागढ़ पहुंचे
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर लौट रहे 16वें दल के 28 सदस्य शनिवार अपरान्ह चार बजे पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह पहुंच गए हैं। इस दल के 10 सदस्य अभी बूंदी पड़ाव में रुके हैं। शनिवार को मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। अब मौसम ठीक होने पर रविवार को यह सदस्य हेलीकॉप्टर से धारचूला लाए जाएंगे।
पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कैलाश यात्रियों का स्वागत किया। कैलाश यात्री रविवार सुबह मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण करेंगे। अभी इन यात्रियों के दिल्ली लौटने की तिथि तय नहीं है। कैलाश यात्रियों को बूंदी से आने वाले साथियों का इंतजार करना पड़ सकता है। कैलाश यात्री सकुशल यात्रा संपन्न होने से खुश हैं।
उधर, कैलाश मानसरोवर यात्रा के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम और 18वें दल के सदस्यों ने कैलाश पर्वत की परिक्रमा शुरू कर दी है। यह दल तकलाकोट से दार्चिन पहुंच चुका है। 17वें दल के 40 सदस्य परिक्रमा पूरी कर तकलाकोट पहुंच चुके हैं। यह रविवार को लिपुलेख दर्रा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि कैलाश यात्रियों को आधार शिविर धारचूला तक हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा।